shobhit University Gangoh
 

दिल्ली में फिर भूकंप के झटके, 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती

दिल्ली में फिर भूकंप के झटके, 24 घंटे में दूसरी बार हिली धरती

नई दिल्ली : दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 217 आंकी गयी। राजधानी की धरती 24 घंटों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटकों से हिल उठी है, जिससे लोग दहशत में हैं।

PunjabKesari

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की मध्यम तीव्रता के झटके दोपहर 1.30 बजे महसूस किए गए। बता दें कि र​​विवार शाम को भी दिल्ली में भूकंप आया था। उल्लेखनीय है कि भूकंप की अधिक तीव्रता के लिहाज से देश को पांच जोन में बांटा गया है। दिल्ली, अधिक तीव्रता वाले चौथे जोन में स्थित है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक जीएल गौतम के अनुसार भूकंप का केन्द्र उत्तर पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में जमीन से आठ किमी गहराई में केन्द्रित था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रविवार को ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये। आशा है सभी लोग सुरक्षित होंगे। मैं आप सभी में से हर एक के सुरक्षित होने की दुआ करता हूं। सोमवार को आए भूकंप के कारण भयभीत लोग अपने घरों से बाहर आ गए। स्थानीय प्रशासन ने अब तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिलने की जानकारी दी है।

Jamia Tibbia