कोल्हापुर। गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को जम्मू-कश्मीर के कटरा और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कटरा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी (एनसीएस) के अनुसार यहां भूकंप सुबह 03.28 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। हालांकि भूकंप से किसी को भी कोई नुकसान की खबर नहीं है।

कोल्हापुर में 3.9 तीव्रता का भूकंप

रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आया। भूकंप सुबह 02.21 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। एनसीएस ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 171 किमी पूर्व में आज सुबह करीब 2:21 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था।  भूकंप गुरुवार दोपहर 12:04 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।