गरीबों को बांटे मिट्टी के मटके

गरीबों को बांटे मिट्टी के मटके
  • सहारनपुर में गरीबों को मटके वितरित करते नेशनल यूथ फोरम के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। सामाजिक संस्था बढ़ती हुई गर्मी के प्रकोप के बीच सडक़ किनारे रहने वाले लोगों को मटके बांटने का काम किया ताकि लोगों को शीतल जल मुहैया हो सके। नेशनल यूथ फोरम के अध्यक्ष संकल्प नैब के नेतृत्व में आज फ्रिज एवं अन्य संसाधनों से दूर गरीबों व सडक़ किनारे रहने वाले मजबूर लोगों को मिट्टी के मटके वितरित किए गए। फोरम के अध्यक्ष संकल्प नैब ने कहा कि संस्था जनसेवा करती रही है और ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को ठंडे पानी की बेहद जरूरत होती है, लेकिन आग उगलती गर्मी में उनके पास इतने साधन नहीं होते कि वे खुद अपने छोटे बच्चों की प्यास को शांत करते रहें। संस्था ने यह छोटा सा सहयोग किया है जो गर्मी में उन्हें राहत देने का काम करेगा।

फोरम के उपाध्यक्ष सक्षम मनचंदा ने कहा कि फोरम सदा लोगों की सेवा के अतिरिक्त युवाओं को विकारों से दूर रखने के लिए अभियान चलाती रही है और यह हमारे संस्कार की हैं कि जो हम सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग प्याऊ लगाया करते थे तथा गांव में कुछ कोस की दूरी पर राहगीरों के लिए झोपड़ी बनाकर मटके रखा करते थे जिसके सहारे लोग सुस्ता लिया करते थे तथा शीतल जल से प्यास भी शांत कर लेते थे। आज नेशनल यूथ फोरम के पदाधिकारियों द्वारा गांधी पार्क, लकड़ी का पुल एवं खलासी लाइन फाटक के पास परिवार सहित सडक़ व झोपड़ी में गुजार करने वाले लोगों को टंकी लगे मटके बांटने का काम किया गया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे