shobhit University Gangoh
 

मीठा शरबत वितरित कर कमाया पुण्य लाभ

मीठा शरबत वितरित कर कमाया पुण्य लाभ
  • सहारनपुर में निर्जला एकादशी पर मीठा शरबत पिलाते संस्था के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । जागरूक सहायता संस्था द्वारा आज निर्जल एकादशी के उपलक्ष में जनमानस को मीठा पानी पिलकर पुण्य लाभ कमाया गया। इस अवसर पर संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष पूनम बाली ने बताया कि जागरूक सहायता संस्था पिछले कई वर्षों से इस तरह के सामाजिक काय्र्रकम करते आ रहे हैं। संस्थापक गौरव सुखीजा ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस नेक व पुण्य काम मे अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में संस्था के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चावला, मोनटू कालड़ा, मनोज नरूला, दीपक अरोड़ा, ईश्वर चन्द शर्मा, संजीव कटारिया, पारुल मक्कड़, विकास शर्मा, वैभव अरोड़ा, वीरेंद्र बहल, योगेश बाली, दलीप मल्होत्रा, विकास सुखीजा, हुनर पाल सुखीजा, अंत्या आदि सदस्य मौजूद रहे।

Jamia Tibbia