वीकेंड कफ्र्यू के दौरान सडक़ों पर पसरा सन्नाटा, बाजारों में चला सेनेटाइजेशन अभियान

वीकेंड कफ्र्यू के दौरान सडक़ों पर पसरा सन्नाटा, बाजारों में चला सेनेटाइजेशन अभियान
  • सहारनपुर में वीकेंट लॉकडाउन के दौरान सुनसनी पड़ी सडक़।

सहारनपुर [24CN] । जनपद में आज वीकेंड लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख्ती के चलते महानगर के सभी प्रमुख बाजारों, चौराहों व मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क व बेवजह सडक़ों पर घूमने वाले लोगों के चालान काटकर मौके पर ही समन शुल्क वसूल किया गया। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष पूरे होने पर महानगर समेत जनपद के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को मास्क, सेनेटाइजर व साबुन बांटकर कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि जनपद में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के चलते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुरूप विगत 30 अप्रैल को कोरोना कफ्र्यू लागू किया गया था। आज वीकेंड कफ्र्यू के दौरान एसएसपी डा. एस. चन्नपा के निर्देश पर पुलिस द्वारा कोरोना कफ्र्यू का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए बिना मास्क व बेवजह सडक़ पर घूमने वाले लोगों के प्रति सख्त रवैया अपनाया गया। इस कारण बेवजह घूमने वाले लोगों में हडक़म्प मचा रहा तथा महानगर के प्रमुख बाजारों, मार्गों व सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। रेलवे स्टेशन, रोडवेज व गंगोह बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का व्यक्ति ही दिखाई दिए तथा विभिन्न मार्गों पर चलने वालों के चालक व परिचालक सवारियों की बाट जोहते नगर आए।

कोरोना कफ्र्यू के दौरान एसएसपी डा. एस. चन्नपा, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहता अतुल शर्मा ने महानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर वीकेंड कफ्र्यू की स्थिति का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को वीकेंड कफ्र्यू का शत-प्रतिशत पालन कराने की हिदायत दी। इस दौरान आज महानगर के सभी बाजारों में नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर बाजारों को सेनेटाइज किया गया ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।

उधर भाजपा की केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न वार्डों व गांवों में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण कर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया तथा कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान कस्बा रामपुर मनिहारान, बडग़ांव, देवबंद, नानौता, नागल, खेड़ामुगल, गागलहेड़ी, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, फतेहपुर, बेहट, चिलकाना सुलतानपुर, शाहजहांपुर, सरसावा, नकुड़, गंगोह, तीतरो आदि में भी पुलिस द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी तथा बिना मास्क व बेवजह सडक़ों पर घूमने वाले लोगों के चालान काटकर मौके पर ही समन शुल्क वसूल किया गया।