पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से रहा ओत-प्रोत
- सहारनपुर में महावीर जयंती कार्यक्रम में पूजा-अर्चना करते नगर विधायक एवं अन्य।
सहारनपुर। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जैन मिलन महिला मंडल, चेलना ने दो माह की तैयारियों के बाद एक सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महिलाओं की टीम ने महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक की प्रमुख घटनाओं को क्रमबद्ध रूप से मंच पर जीवंत किया। जैन बाग स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर मेंआयोजित कार्यक्रम में माता त्रिशला के 16 स्वप्न, राजा सिद्धार्थ द्वारा उनके फलकथन तथा 56 कुमारियों द्वारा माता की सेवा और गोद भराई का दृश्य दिखाया गया। श्रावक-श्राविकाओं ने भक्तिभाव से गोद भराई की रस्म निभाई।
समाज अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने कहा कि प्रस्तुति इतनी भावपूर्ण रही कि लगा जैसे देवलोक की इंद्राणियाँ माता की क्रियाएँ कर रही हों। उन्होंने महिला मंडल के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में संरक्षक एवं पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन कोषाध्यक्ष अरुण जैन, सीए अनिल जैन, चैधरी अनुज जैन, संदीप जैन, नवीन जैन, अजय जैन, आदित्य जैन, विपिन जैन, नितिन जैन, दीपक जैन, पार्षद गौरव जैन, मीडिया प्रभारी आयुष, जैन राजा निखिल जैन, पंकज जैन, संजय जैन, विभोर जैन, पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, मनोज जैन सहित चेलना मंडल समिति की अध्यक्ष चारू जैन, मंत्री मितुल जैन, कोषाध्यक्ष शिप्रा जैन, नूतन जैन, बाला जैन, रजनी जैन, रीना जैन, सीमा जैन, रूपाली जैन, सारिका जैन, सुनिता जैन, प्रेक्षा जैन, दीपिका जैन, रूची जैन, रूबी जैन उपस्थित रहे।
