shobhit University Gangoh
 

लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी को इस मुद्दे पर मिला अखिलेश यादव का साथ, जमकर हुआ हंगामा

लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी को इस मुद्दे पर मिला अखिलेश यादव का साथ, जमकर हुआ हंगामा

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया. इस मुद्दे पर जब सत्ता पक्ष ने हंगामा किया और आपत्ति जाहिर की तब उन्हें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का साथ मिला है. लोकसभा में राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब का जिक्र कर रहे थे, जो प्रकाशित नहीं हुई है.

रायबरेली सांसद राहुल ने जैसे ही डोकलाम के मुद्दे पर थलसेना के पूर्व अध्यक्ष नरवणे की अप्रकाशित किताब का जिक्र किया, उस पर सत्ता पक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया और आपत्ति दर्ज कराई गई. इन सबके बीच कन्नौज सांसद ने अखिलेश ने कहा कि चीन का मुद्दा संवेदनशील है. अखिलेश ने मांग की है कि राहुल गांधी को पूर्व थलसेनाध्यक्ष एमएम नरवेण का बयान पढ़ने दिया जाए.

क्या है पूरा मामला?

2 फरवरी, सोमवार को राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान डोकलाम और चीन का मुद्दा उठाया, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई. जैसे ही राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र शुरू किया, राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इस विषय का उल्लेख नहीं था और ऐसे मुद्दे उठाना नियमों के अनुरूप नहीं है.

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राहुल गांधी जिस पुस्तक का हवाला दे रहे हैं, क्या वह प्रकाशित हुई . सिंह ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवाणे से जुड़ी जिस किताब का संदर्भ दिया जा रहा है, वह अब तक प्रकाशित नहीं हुई है. जिस पुस्तक का जिक्र किया जा रहा है, वह प्रकाशित है या नहीं. स्पीकर ने भी इस दौरान यह रूलिंग दी कि यह बयान नहीं पढ़ा जा सकता है.

लोकसभा में बहस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जिस किताब का संदर्भ दिया जा रहा है, उसमें ऐसा क्या है जिसे छिपाया जा रहा है और सरकार रिपोर्ट से घबरा क्यों रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा में आए थे. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह मूल रूप से यह मुद्दा उठाने वाले नहीं थे, लेकिन एक युवा सदस्य द्वारा कांग्रेस पार्टी की देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की समझ पर सवाल उठाए जाने के बाद उन्हें बोलना पड़ रहा है.

Jamia Tibbia

Leave a Reply