shobhit University Gangoh
 

भाजपा शासनकाल में देश में विकास की गंगा बह रही है: बृजेश सिंह

भाजपा शासनकाल में देश में विकास की गंगा बह रही है: बृजेश सिंह
Foundation Day of Bharatiya Janata Party
  • भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाते हुए पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विचारों को सुना।

देवबंद [24CN] :  रेलवे रोड स्थित सत्संग भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बृजेश सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने पार्टी की स्थापना के उद्देश्य गिनाए। कहा कि भारत को मजबूत व अखंड राष्ट्र बनाने का सपना संगठन के महापुरुषों ने देखा और उसे आत्मसात करते हुए आगे बढ़ाया। बाद में देश की राजनीति और व्यवस्था परिवर्तन में एक क्रांति का उदय हुआ और देश में रहने वाले सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीता। कहा कि भाजपा शासनकाल  में देश में विकास की गंगा बह रही है और बिना भेदभाव हर वर्ग के हित में कार्य हो रहे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, रविंद्र चैधरी, दीपकराज सिंघल, विजेश कंसल, कल्याण सिंह, राजेश अनेजा, संजय सलूजा, बलदीप सिंह, बालेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, राममोहन सैनी, अभिषेक त्यागी, कांता त्यागी, शुभलेश शर्मा, चै. ओमपाल सिंह, खेमकरण कश्यप व पवन धीमान आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia