क्षेत्र में चल रहे डग्गामार वाहन सरकार को पंहुचा रहे है लाखो रूपये का चूना

क्षेत्र में चल रहे डग्गामार वाहन सरकार को पंहुचा रहे है लाखो रूपये का चूना
नकुड मे बस अडडे पर सडक पर खेड वाहन
  • नियमो की धज्जिया उडाकर बेरोकटोक चल रहे है डग्गामार वाहन

नकुड [इंद्रेश]। क्षेत्र में डग्गामारी मे चल रहे सैंकडो वाहन प्रदेश सरकार को लाखो का चूना लगा रहे है। संबधित विभागो की मिलीभगत से चल रहे इन वाहनो से जंहा आम यात्रियो का जीवन दांव पर लगा हुआ है वंही ये वाहन रोडवेज के लिये भी जी का जंजाल बन गये है।

शासन के डग्गामारी रोकने के निर्देशों के बावजूद क्षेत्र की मुख्य सडको पर डग्गामारी जोरो पर है। नकुड सहारनपुर रोड पर थ्रीव्हीलर व मैजिक वाहनो ख्ुालेआम नियमो की धज्जियां उडा कर डग्गामारी कर रहे है। सडक परिवहन विभाग ने थ्रीव्हीलर को सहारनपुर से फंदपुरी तक चलाने की अनुमति दी है।

ये थ्रीव्हीलर नियमो की धज्जियां उडाकर सहारनपुर से सिधे नकुड तक सवारिया ढो रहे है। इतना ही नहीं इसी रोड पर बडी संख्या मे चल रही मैजिक भी भूसे की तरह सवारियां ढो रही है। जबकि इन गाडियो को विभाग ने ठेके के तौर पर चलाने की अनुमति दी गयी है। गौरतलब है िकइस सबके बावजूद न तो सडक परिवहन विभाग के अधिकारी ही इस डग्गामारी को रोकने के प्रति गंभीर नंही है । क्षेत्र की पुलिस की शह पर ही डग्गामारी की जा रही है।

इसके अलावा नकुड नयागांव गंगोह रोड पर भी डग्गामारी का बोलबाला है। इस रोड पर खटारा मैटाडोर के अलावा मैजिक आम यात्रियो के जीवन के साथ बखौल उडा रहे है । यही हाल सहारनपुर खेडा अफगान अंबेहेटा गंगोह रोड का है। इस रोड पर भी दर्जनों मैजिक व अन्य वाहन बेरोकटोक डग्गामारी कर रही है। माना जा रहा है कि ये वाहन सरकार को लाखो रूपये राजस्व का क्षति पहंचा रहे है। इस मामले में लोग नकुड गंगोह व सहारनपुर पुलिस की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे है।
सडक पर बने अवैध स्टेंड बन रहे है दुर्घटनाओ का कारण

इसके अलावा नकुड मे चल रहे अवैध बस अडडे भी जी का जंजाल बने हुए है। प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि सडक पर वाहन खडा करके यात्री नंही बिठाये जायेगे। पंरतु नकुड मे सहारनपुर रोड पर सडक किनारे अवैध बस अडडा है । डग्गामार वाहन ही नहंी बल्कि रोडवेज की बसे भी सडक पर खडी रहती है। सडक पर खडे ये सडक पर चलने वाले यातायात के लिये बाधा बनते है साथ ही दुर्घटनाओ का कारण भी बनते है।