भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनता का जीना दुश्वार: शशिबाला

भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनता का जीना दुश्वार: शशिबाला
  •  गुरुवार को डाक बंगले पर सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

देवबंद [24CN] : हाईवे स्थित डाक बंगले पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनता का जीना दुश्वार है। भाजपा वर्ग विशेष को टारगेट बनाकर नफरत की राजनीति कर रही है। कहा कि अधिकारी जनता को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। जिसके चलते पूरे प्रदेश में त्राही त्राही मची है।

सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली ने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन २०२२ की तैयारी में जुटने का आहवान किया। जयप्रकाश पाल, पंकज राणा, डा. जुबैर आलम, अनस उस्मानी, इस्लाम कुरैशी, अरविंद त्यागी, राजेंद्र राणा व बबलू अंसारी आदि रहे।