प्रधानमंत्री मोदी कार्ययशैली के चलते भारत का विश्व में बढ़ा है वैभव व विश्वास: राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री मोदी कार्ययशैली के चलते भारत का विश्व में बढ़ा है वैभव व विश्वास: राजनाथ सिंह
सहारनपुर में आयोजित चुनाव रैली को सम्बोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
  • राजनाथ सिंह ने दत्तक पुत्र मान सदा किया है मार्गदर्शन: राघव

सहारनपुर। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली व विदेश नीति के बल पर आज भारत का नाम विश्व पटल में अग्रणी देशों की श्रेणी में लिया जाता है। उन्होंने कहा कि अब भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अग्रसर हो रहा है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज ग्राम दाऊदपुरा स्थित पानसर इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता व विदेश नीति के चलते आज भारत का वैभव, विश्वास, सम्मान व प्रभाव विश्व पटल पर बढ़ा है। उन्होंने 2014 से पूर्व भारत की वैश्विक स्थिति सहित 2014 के बाद भारत की हैसियत बढ़ने का हवाला देते हुए यूक्रेन एवं रशिया के युद्ध में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका का उल्लेख करते हुए 4 घण्टे तक युद्ध रुकवाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे लाखों भारतीय छात्रों को निकालने और उन्हें बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कतर में भारतीय नौसेना से सम्बद्ध रहे 9 सैनिकों को फांसी की सजा होने के बावजूद भी कतर सरकार एवं अमरीका के राष्ट्रपति से वार्ता कर उन्हें बचाने का काम किया है।

उन्होंने अपने सम्बोधन का शुभारम्भ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से उनका स्वाभाविक लगाव रहा है जिसका प्रमुख कारण उनके द्वारा विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह भले ही यहां देर से आये हैं, लेकिन दुरुस्त आये हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा कांग्रेस हर बार कोई नया झूठ फैलाती है। 2017 में फैलाया ब्राह्मण नाराज है, 2019 में फैलाया की जाट नाराज है और अब 2024 में फैलाया की क्षत्रिय समाज नाराज है। जबकि सपा तथा बसपा से पूरा प्रदेश ही नाराज है। राजनाथ सिंह ने कहा की क्षत्रिय समाज हमारा है, उसे कैसे मनाना है। हम मना लेंगे। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा को विजयी बनाने की अपील की ओर कहा कि ऐसा सरल व्यक्तित्व कही नही मिलेगा।

बरिष्ठ अधिवक्ता और क्षत्रिय समाज के प्रमुख संरक्षक ठाकुर बिशम्भर सिंह ने सभा की अध्यक्षता की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व भारत की ताकत को पहचान रहा है। उन्होंने कहा भाजपा कथनी करनी एक है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस अफवाह फैला रही कि राजपूत नाराज हैं, हम सबको मना लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राघव लखनपाल शर्मा के स्वर्गीय पिता निर्भय पाल शर्मा से भी अपनी पारिवारिक नजदीकियों का जिक्र किया।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि विगत 24 वर्षों के सार्वजनिक जीवन मे पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा की है। इससे पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के बेहट पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर रक्षामंत्री के साथ लोकसभा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा, क्षत्रिय समाज के पितामह ठाकुर बिशम्भर सिंह पुंडीर, पूर्व डीजीसी अपराध, लोक निर्माण मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, नगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ अजय सिंह, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेंदर सिसौदिया सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।