• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, बाइक पर टंगा था बैग; बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

  • February 19, 2022
पंजाब में विस्फोटक मिलने से हड़कंप, बाइक पर टंगा था बैग; बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट
  • Punjab Vidhan sabha Election 2022 मतदान से पहले समाना- पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल के पास नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे एक बाइक पर टंगे बैग में विस्फोटक सामग्री मिलने से दहशत फैल गई है।

समाना (पटियाला)। मतदान से पहले समाना- पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल के पास नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे एक बाइक पर टंगे बैग में विस्फोटक सामग्री मिलने से दहशत फैल गई है। आनन-फानन में पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। एसएचओ समाना सिटी सुरिंदर भल्ला ने बताया कि जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते की सुपरविजन में विस्फाेटक नष्ट करवा दिया। इसके बाद रास्ते खोल दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ मामले में किसी के शामिल हाेने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पुलिस की तरफ से जांच जारी है

अग्रवाल गौशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमित सिंगला और शिवसेना नेता प्रवीण शर्मा ने बताया अग्रवाल गौशाला के मुख्य गेट के आगे बने वेरका बूथ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात बाइक खड़ी थी। इसके साथ एक बैग भी बंधा हुआ था। बूथ के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाइक से बंधे बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर मामले संबंधी गौशाला प्रबंधकाें को सूचना दी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

 

jagran

पुलिस ने नाकाबंदी कर चलाया तलाशी अभियान

विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ाते हुए शहर के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नाकेबंदी करके पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिले में अलर्ट जारी पुलिस को नाकेबंदी बढ़ाने और सुनसान जगहों की चेकिंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दो दिन से यहीं पड़ा है मोटरसाइकिल

आसपास के लोगों ने बताया कि यह मोटरराइकिल दो दिन से ही यहीं पड़ा है। शुक्रवार को लोगों को इस पर टंगे बैग से कुछ आवाज सुनाई दी तो उनका ध्यान इस तरफ गया। पुलिस को इस मामले में किसी लोकल व्यक्ति के शामिल होने का शक है। इसके चलते पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चुनी गोशाला

आम दिनों में जहां इस जगह आवाजाही कम रहती है, वहीं चुनाव के दिनों में रोड शो के लिए यह जगह हर पालिटिकल पार्टी के लिए पहली पसंद है। वीरवार को इसी इलाके के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान और शुक्रवार को शिअद प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखड़ा का रोड शो निकला था।

 


Post navigation

Prev
Next
‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग

‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग

  • February 12, 2026
क्या भारतीय टेक्सटाइल पर 0% टैरिफ लगाएगा अमेरिका? जानें पीयूष गोयल ने क्या कहा?

क्या भारतीय टेक्सटाइल पर 0% टैरिफ लगाएगा अमेरिका? जानें पीयूष गोयल ने क्या कहा?

  • February 12, 2026
सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, ‘मुश्किल वक्त से गुजर रहा हमारा परिवार, अजित पवार के अधूर सपने को…’

सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, ‘मुश्किल वक्त से गुजर रहा हमारा परिवार, अजित पवार के अधूर सपने को…’

  • February 12, 2026
New India की नई पहचान ‘सेवा तीर्थ’, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

New India की नई पहचान ‘सेवा तीर्थ’, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

  • February 12, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ Privilege Motion पर भड़की कांग्रेस, वेणुगोपाल बोले- ‘BJP में हिम्मत है तो जवाब दे’

राहुल गांधी के खिलाफ Privilege Motion पर भड़की कांग्रेस, वेणुगोपाल बोले- ‘BJP में हिम्मत है तो जवाब दे’

  • February 12, 2026
मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था दम

मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था दम

  • February 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग February 12, 2026
  • बैंक कर्मचारियों ने बैंकिग गतिविधियों का किया चक्का जाम, मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन February 12, 2026
  • गन्ना तौल में अनियमितता का आरोप, जिलाधिकारी से की शिकायत February 12, 2026
  • बावर्दी नजर आयेंगे निगम के सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी February 12, 2026
  • 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में हुई बैठक February 12, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया काबू, दूसरा फरार February 12, 2026
  • क्या भारतीय टेक्सटाइल पर 0% टैरिफ लगाएगा अमेरिका? जानें पीयूष गोयल ने क्या कहा? February 12, 2026
  • सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, ‘मुश्किल वक्त से गुजर रहा हमारा परिवार, अजित पवार के अधूर सपने को…’ February 12, 2026
  • ’12 मार्च तक 10 लाख रुपये जमा कर दें धोनी’, मानहानि केस में ‘कैप्टन कूल’ को हाई कोर्ट का आदेश February 12, 2026
  • New India की नई पहचान ‘सेवा तीर्थ’, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित February 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez