कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
  • सहारनपुर में थाना बडग़ांव में युवकों की मौत पर जाम लगाते परिजन।

बडग़ांव [24CN]। थाना व कस्बा बडग़ांव में अपनी बुआ के भात देने के लिए युवकों की बाइक में कार की टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर दोनों मृतकों के शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने शीघ्र ह आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बडग़ांव निवासी नफेसिंह के पुत्र प्रद्युमन का विगत दिवस मंढा था। आज सुबह बारात जानी थी। अपनी बुआ सावित्री के भात देने के लिए आए थाना नानौता क्षेत्रांतर्गत गांव चौरा निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र धीरसिंह व अपने 24 वर्षीय चचेरे भाई पंकज पुत्र महकसिंह के साथ बीती देर सायं बडग़ांव पहुंचा था। आज सुबह सूरज व पंकज बाइक पर सवार होकर देवबंद मार्ग स्थित गांव महेशपुर में अपने परिचित से मिलने से गए थे। महेशपुर से बडग़ांव वापस लौटते समय जैसे ही वह देवबंद मार्ग स्थित अन्नू सीमेंट भंडार के पास पहुंचे तभी पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही ने उनकी बाइक में मार दी जिससे बाइक सड़क पर जा रही भैंसा बुग्गी में जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भैंसाबुग्गी की दोनों बमें टूट गई तथा हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दुर्घटना होते ही कार चालक मौके से फरार हो गया। पंकज व सूरज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बडग़ांव के महाराणा प्रताप चौक पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने के घंटों बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों से जाम खुलवाया। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कार चालक को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।