shobhit University Gangoh
 

पीडीए प्रहारी की सजगता से एस आई आर सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश में सपा ने रचा इतिहास

समीक्षा बैठक में सपा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

देवबंद: सपा के राष्ट्रीय सचिव भुवन जोशी ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ब्राह्मण विरोधी है। ब्राह्मणों को जिस प्रकार से शोषित पीड़ित और अपमानित किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ब्राह्मण भगवान परशुराम के वंशज हैं वह किसी से दबने वाले नहीं है।

शुक्रवार को देवबंद में सपा की एस आई आर समीक्षा बैठक में बोलते हुए भुवन जोशी ने कहा उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनने जा रही है। सर्वे के दौरान मतदाताओं के नाम सूची से गायब करने की साजिश रची गई। जिसे सपा ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत के चलते असफल कर दिया। पीडीए प्रहारी द्वारा बूथ स्तर पर किया गया कार्य सहारनीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अंडमान करते हुए कहा कि अब दूसरे चरण में कार्यकर्ता सावधान रहे और एक-एक वोट पर नजर रखें। भाजपा को उसकी चालाकियां धोखेबाजियों और हर एक मोर्चे पर सफल करना सपा कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कहा सहारनपुर में हर एक विधानसभा पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कार्य अतुलनीय है और प्रशासनीय है। सपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने जा रही है। उन्होंने कहा जिन कार्यकर्ताओं ने सर्वेक्षण में अच्छा कार्य किया उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज चौधरी ने कहा देवबंद में इस बार समाजवादी भारी अंतर से जीतेगी। एस आई आर सर्वेक्षण के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश की लड़ाई से बाहर हो चुकी है।

मनोज चौधरी ने कहा की आने वाला समय समाजवादियों का है जिसमें किसान से लेकर नौजवान गरीब, युवा, दलित, पिछड़े स्वर्ण समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिया जाएगा। बैठक को पदम सिंह गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष रमेशपवार, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलशाद गौड़, पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशन सैनी, विपिन त्यागी, रविकांत त्यागी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समाजवादी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।देवबंद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव का जोरदार स्वागत भी सपा नेताओं द्वारा किया गया।

Jamia Tibbia