shobhit University Gangoh
 

कड़ी मेहनत के बूते ही जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है: डा0 एससी

कड़ी मेहनत के बूते ही जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है: डा0 एससी
  • केएल जनता इंटर कालेज में शुक्रवार को आयोजित हुई कार्यशाला में छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कैरियर बनाने के टिप्स दिए गए।

देवबंद [24CN] :  इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित कार्यशाला में श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने इंटरमीडिएट के छात्रों का भविष्य की पढ़ाई की प्लानिंग हेतु मार्गदर्शन किया। कहा कि कड़ी मेहनत के बूते ही जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। उन्होंने बच्चों के मानसिक विकास में किस प्रकार वृद्धि की जा सकती है, इस संबंध में भी टिप्स सुझाए।

साथ ही छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासा को शांत किया। स्कूल प्रबंधक दीपकराज सिंघल और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया। अजय चैहान, हिमांशु होरा, तुषार मित्तल, राजकुमा, संजय धीमान, नितीश भारद्वाज, कपिल धीमान, गौरव राव, मनीष त्यागी, नर्मदा त्यागी, बलदेव राज आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia