सरकारी प्रयासों से प्रदेश में संक्रामक रोगों में गिरावट आई है – देवेन्द्र निम

- 31 जुलाई तक चलेत्रने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ
सहारनपुर [24CN]। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उदद्ेश्य संचारी रोगोें पर नियंत्रण के लिए जनता को जागरूक करना एवं रोगों से कैसे बचा जा जाये। जानलेवा बिमारी से प्रति अगर व्यक्ति सचेत रहे तो बहुत हद तक कई रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश में संक्रामक रोगों में काफी गिरावट आई है।
विधायक, रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम ने आज जनपद में 01 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक चलने वाले ‘‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान‘‘ एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत जनजागरूकता रैली को टी0बी0 सैनिटोरियम, सी0एम0ओ0 आफिस से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई तथा अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि इस अभियान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाये जाने हेतु नोडल विभाग नामित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 संजीव मांगलिक ने बताया कि इस अभियान को जनपद स्तर एवं ब्लाॅक पर ए0एन0एम0, आशा, एवं आंगनवाडी के सहयोग से चलाया जायेगा। जनमानस की भागीदारी एव सहयोग से संचारी रोगों पूर्ण नियंत्रण पाया जा सकता है। जनपद एवं ब्लाॅक स्तर पर इस अभियान में संचारी रोग से बचाव हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिये समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवाॅका गौड द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्राम में प्रातः समय में प्रभात फेरी का आयोजन, साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी हेतु जन-जागरण के लिये प्रचार प्रसार, प्रधान वी0एच0एस0एन0सी0 के माध्यम से संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु ‘‘ क्या करें क्या न करें‘‘ का सघन प्रचार-प्रसार किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से फाॅगिंग की व्यवस्था की जायेगी तथा स्वास्थ्य शिक्षा के अन्र्तगत ‘‘क्या करे क्या न करें‘‘ की जानकारी दी जाएगी और डब्लू0एच0ओ0/डी0एम0सी0 द्वारा इस अभियान का सर्वेलेन्स किया जायेगा। जिसकी रिर्पोट राज्य मुख्यालय को डब्लू0एच0ओ0 द्वारा प्रेषित की जायेगी। उन्होने बताया कि जनपद के समस्त ब्लाॅकों पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ विधायक, ब्लाॅक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान द्वारा किया जायेगा तथा इस अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ दिलाई गयी है।
रैली में नगर आयुक्त श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 कुनाल जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डी0पी0एम0 श्री खालिद हुसैन, डी0सी0पी0एम0 श्री ब्रजेष कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली में विभिन्न विभाग जैसे सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायत विभाग, नगर निगम आदि की गाडिया, फोगिंग मशीन के वाहन तथा आशा, आगंनवाडी कार्यकत्री, ए0एन0एम0 भी शामिल थी।
क्या करे-
1. दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
2. मच्छरों के काटने से बचें मच्छरदानी, मच्छर, अगरबत्ती या काॅयल वगैरह का प्रयोग करें। पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैट मोजे पहनें।
3. सुअरों को घर से दूर रखें। रहने की जगह साफ सुथरा रखें एवं जाली लगवायें।
4. पीने के लिए इंडिया मार्का हैण्ड पम्प के पानी का प्रयोग करें। पानी हमेशा ढक कर रखें छिछला हैण्ड पम्प के पानी को खाने पीने में प्रयोग न करें।
5. पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करे।
6. शौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोये।
7. नाखूनों को काटतें रहें। लम्बे नाख्ूानों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।
8. दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोछते रहे।
क्या न करे-
9. बेहोशी व झटके की स्थिति में मरीज के मुॅह में कुछ भी नही डालें।
10. झोला छाप डाक्टरों के पास ना जायें।
11. घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।
12. इधर-उधर कूडा-केचरा व गंदगी न फेलायें।
13. खुले मैदान या खेतों में शौच न करें।