गांव कुेन्दुकी में रंजिश के चलते हुऐ झगडे में जमकर चले लाठी-डण्डे व धारदार हथियार

गांव कुेन्दुकी में रंजिश के चलते हुऐ झगडे में जमकर चले लाठी-डण्डे व धारदार हथियार
 गांव केन्दुकी में झगडे में घायल महिला व युवक
  • झगडे में पांच महिलाओं सहित नो लोग घायल, पुलिस ने सभी का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया।
  • दोनो पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ कोतवाली में कानूनी कार्यवाही के लिए दी तहरीर

देवबंद [24CN] : कोतवाली क्षेत्र के गांव केन्दुकी में जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुऐ झगडंे में जमकर लाठी-डण्डे और धारदार हथियार चले। झगडे में पांच महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ कोतवाली तहरीर दे दी है।

जानकारी के अनुसार गांव केंदुकी में नसीमा और इरशाद पक्ष में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त विवाद में पहले भी मारपीट हो चुकी है। इसी जमीनी रंजिश मे रविवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष की नसीमा समेत उसका पुत्र ओर पुत्री घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से इरशाद, हिना पत्नी असलम, मुनीशा पत्नी फैयाज, सादिया पत्नी अर्सलान, मोहम्मद अरशद व मोहम्मद रियाज घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।