मामूली कहासुनी के चलते दबंग युवकों नेघर में घुसकर लाठी-डंडों से की मारपीट

मामूली कहासुनी के चलते दबंग युवकों नेघर में घुसकर लाठी-डंडों से की मारपीट
कोतवाली में पहुंचे दलित समाज के लोग
  • मारपीट में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल

देवबंद [24CN]: मामूली कहासुनी के चलते दर्जनों दबंग युवकों ने दलितों के घर में घुसकर लाठी-डंडों में लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की जिसमें आधा दर्जन दलित घायल हो गये। दलित समाज के सैकड़ों लोग शुक्रवार की देर रात कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में लगभग डेढ़ दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार अजय व प्रदीप की देवबंद के गांधी कॉलोनी में दुकान है बताया जाता है झगड़े की शुरुआत इसी दुकान से हुई अजय ने बताया कि कि गांव जड़ौदा जट के एक युवक जो अपराधी किस्म का है उसने कई दिन पहले भी दुकान पर आ कर गाली गलौज की थी और शुक्रवार को आरोपी ने फिर से उसकी दुकान पर आकर गाली गलौज करते हुए हंगामा किया । अजय ने बताया कि उसके रिश्तेदार जड़ौदा जट में है वहां आरोपी युवक ने अपनी दबंग जाति के दर्जनों युवकों के साथ मिलकर कई दलित घरों को निशाना बनाय। आरोप है कि लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी फैल गई और दलित समुदाय के नवीन, अमरेश, नितिन, अमित, बीटन,  पिंकी पत्नी बीटन घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया’

भीम आर्मी नेता के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे दलित

शुक्रवार की देर रात्रि भीम आर्मी नेता शोर्य अंबेडकर के नेतृत्व में सैकड़ों दलित कोतवाली पहुंचे शोर्य अंबेडकर ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद दबंग जाति के लोगों ने दलितों के घर में घुसकर मारपीट की है महिलाओं के साथ बदतमीजी की है उन्होंने  कहा कि आरोपी सोच रहे हैं कि उनकी सत्ता के चलते उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी अन्यथा भीम आर्मी अपने लोगों की लड़ाई लड़ना जानती है आंदोलन करना जानती है। पुलिस इंस्पेक्टर सिराजुद्दीन का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता पूर्वक पुलिस जांच कर रही है जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।