दवा व्यापारियों ने किया पूर्व विधायक राजीव गुम्बर का सम्मान

- सहारनपुर में पूर्व विधायक राजीव गुम्बर का सम्मान करते दवा व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने भाजपा हाईकमान द्वारा पूर्व विधायक राजीव गुम्बर को सहारनपुर नगर सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया। आज दवा व्यापारियों ने पूर्व विधायक राजीव गुम्बर को फूलमालाओं से स्वगात किया।
डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के तत्वोंधान में आयोजित कार्यक्रम में दवा व्यापारियों पूर्व विधायक राजीव गुम्बर को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर फूल माला पहना कर स्वागत किया तथा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष व महामंत्री सुनील राणा ने कहा कि बसपा व सपा की सरकार में व्यापारी इतना असुरक्षित था कि आए दिन व्यापारी के साथ राहजनी, लूट, अपहरण, हत्या जैसी घटनाएं होती थी। शाम होते ही व्यापारी समय से पहले प्रतिष्ठान बंद कर घर चला जाता था. लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने बिजली हो या सड़कें, देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने 24 घंटे बिजली दी है तथा चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा है जिससे व्यापार भी बढ़ा है। इसलिए प्रत्येक व्यापारी का एक-एक वोट भारतीय जानत पार्टी को जाएगा। इस मौके पर विवेक चौहान, प्रेम सागर ग्रोवर, नीरज कामरा, विपिन ठाकुर, कंवलजीत सिंह, नितिन गोयल, विपिन मलिक, दीपक खरबन्दा, सन्नी अरोरा, विवेक शर्मा, विजयपाल आदि मौजूद रहे।