shobhit University Gangoh
 

वाहन चालक कोहरे के समय वाहन गति सीमित रखें और लाईट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग अवश्य करें: एसएसपी

वाहन चालक कोहरे के समय वाहन गति सीमित रखें और लाईट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग अवश्य करें: एसएसपी
  • सहारनपुर में वाहन पर रिफ्लैक्टर लगाती पुलिस।

सहारनपुर। जनपद पुलिस द्वारा घने कोहरे एवं ठंड के चलते होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सडक़ सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा हाइवे, व्यस्तम मार्गों एवं टोल टैक्स आदि स्थानों पर  रात्रि में वाहनों पर रिफ्लेक्टर आदि लगाकर वाहन चालकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा हाइवे एवं सडक़ किनारे स्थित ढाबों, चैराहों एवं तिराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस द्वारा सडक़ किनारे वाहन खड़ा नहीं करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी क्रम में गन्ना सीजन चलने के चलते गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों पर रिफ्लेटिव टेप लगाई जा रही है ताकि रात्रि में पीछे से आने वाले वाहन उन्हें आसानी से देख सकें। अभियान के तहत पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर पीए सिस्टम के माध्यम से कोहरा एवं दुर्घटना से बचाव हेतु सुरक्षा संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर एक्सीडेंट मित्र टीम गठित की गई है, जो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करेगी।

साथ ही हाइवे पर एम्बुलेंस की भी समुचित व्यवस्था की गई है। कोहरे एवं दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सभी टोल टैक्स पर ऑडियो संदेशों के माध्यम से निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। एसएसपी आशीष तिवारी ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से कोहरे के चलते वाहन की गति सीमित रखने, लाईट एवं रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने की सलाह दी है।

Jamia Tibbia