ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत

- सहारनपुर में देहरादून हाइवे पर खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली।
बिहारीगढ़ [24CN]। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत थापुल मार्ग पर यमुना नगर से लकड़ी बेचकर लौट रहे चालक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बिहारीगढ़ क्षेत्रांतर्गत गांव थापुल निवासी राव सादिक पुत्र कासिम लम्बे अरसे से ट्रैक्टर चलाकर अपना परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जाता है कि प्रतिदिन बिहारीगढ़ से यमुना नगर लकड़ी मंडी में यूकेलिप्टिस व पोपुलर की लकड़ी का किराए पर ढुलान करता था। बताया जाता है कि आज सुबह चार बजे राव सादिक यमुना नगर से घर लौट रहा था। इसी दौरा दिल्ली-देहराूदन नेशनल हाइवे स्थित अमानतगढ़ के पास नौदरा पीर के पुल को पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया जिस कारण सादिक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। सादिक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सादिक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।