LIVE: राष्ट्रपति चुनाव में अब तक हुई गिनती में NDA उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिले 71.79 फीसदी वोट

LIVE: राष्ट्रपति चुनाव में अब तक हुई गिनती में NDA उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिले 71.79 फीसदी वोट
  •  देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। नतीजे शाम को घोषित किए जा सकते हैं। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

President Election Result 2022: देश को आज नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं। संसद भवन में वोटों की गिनती जारी है। पहले चरण की गिनती में सांसदों के वोट गिने गए। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे।

अगर द्रौपदी मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है। कई राज्यों में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हुई क्रास वोटिंग से भी उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

 

 

  • 06:04 PM, 21 Jul 2022

    एनडीए की द्रौपदी मुर्मू को 71.79 फीसदी वोट मिले: अधिकारी

     

    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब तक हुए कुल मतों में से एनडीए की द्रौपदी मुर्मू को 71.79 फीसदी वोट मिले हैं।

     

  • 05:47 PM, 21 Jul 2022

    दूसरे दौर की मतगणना पर राज्यसभा महासचिव ने दी जानकारी

     

    राज्यसभा, महासचिव, पीसी मोदी ने जानकारी दी कि दूसरे दौर के बाद, जिसमें पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम (Alphabetically) में गणना की गई है। कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इस गणना के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।

     

  • 05:29 PM, 21 Jul 2022

    दूसरे दौर की मतगणनना खत्‍म, द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले

     

    राष्‍ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर की मतगणनना खत्‍म हो गई है। दूसरे दौर में एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले। वहीं विपक्ष के साझा उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा को 329 वोट मिले।

     

  • 05:27 PM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय, लोक कलाकार ने किया आदिवासी नृत्य

     

    एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसी खुशी में लोक कलाकार ने दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर आदिवासी नृत्य किया। पहले दौर की मतगणना की समाप्ति के बाद मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं।

     

  • 05:12 PM, 21 Jul 2022

    राष्‍ट्रपति चुनाव में संभावित जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकते हैं पीएम मोदी व वरिष्‍ठ क

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के कुछ वरिष्‍ठ सदस्‍य राष्‍ट्रपति चुनाव में संभावित जीत के बाद द्रौपदी मुर्मू से गुरुवार को मुलाकात कर सकते हैं। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल भी उन्‍हें बधाई देने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे।

  • 02:49 PM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू ने बनाई भारी बढ़त

     

    राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि सांसदों के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं, कृपया अगली घोषणा की प्रतीक्षा करें।

     

  • 02:11 PM, 21 Jul 2022

    अभी सांसदों के वोटों की गिनती हो रही है

     

    राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। अभी सांसदों के वोटों की गिनती की जा रही है। इसके बाद विधायकों की वोटों की गिनती शुरू होगी।

     

  • 01:58 PM, 21 Jul 2022

    ढोल-नगाड़ों बजाकर जश्न मना रहे लोग

     

    द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा में स्थित गांव रायरंगपुर में जश्न मनाया जा रहा है। लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।

     

  • 01:43 PM, 21 Jul 2022

    रायरंगपुर में सजा स्कूल

    रायरंगपुर में सजा स्कूल

     

    द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में स्थित एसएलएस मेमोरियल आवासीय विद्यालय को सजाया गया है। इस स्कूल की स्थापना मुर्मू ने अपने पति की याद में की थी।

     

  • 01:29 PM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न जारी

     

    वोटों की गिनती अभी जारी है। हालांकि, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव के लोग जश्न मना रहे हैं। गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।

     

  • 12:52 PM, 21 Jul 2022

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

     

    संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है।

     

  • 12:38 PM, 21 Jul 2022

    12 राज्यों में 100 फीसद मतदान

     

    राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को संसद में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग ने बताया कि 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

     

  • 12:13 PM, 21 Jul 2022

    भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस की तैयारी

     

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी है। एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। मुर्मू की जीत के बाद भाजपा दफ्तर में विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है।

     

  • 11:21 AM, 21 Jul 2022

    देश को होगा गर्व- रिजिजू

     

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता राष्ट्रपति बनने की संभावना वाले नए लोगों का अभिवादन करने के लिए दिल्ली आएंगे।

     

  • 11:00 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू बड़े अन्तर से चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगी: अनुप्रिया पटेल

     

    अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज की एक बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के करीब है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति पद का चुनाव बड़े अंतर से जीतकर इतिहास रचेंगी

     

  • 10:36 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारी शुरू

     

    राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के दिल्ली स्थित निवास पर तैयारियां की जा रही है।

     

  • 09:43 AM, 21 Jul 2022

    सुबह 11 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

     

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह 11 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए संसद में तैयारी की जा रही है।

     

  • 09:07 AM, 21 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू के भाई जीत को लेकर आश्वस्त

     

    द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिणी सेन ने कहा कि गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।

     

  • 09:03 AM, 21 Jul 2022

    संसद में हुई 99.18 प्रतिशत वोटिंग

     

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में कुल मतदान 99.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में संसद में मतदान करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा अनुमति दिए गए 736 मतदाताओं (727 सांसदों, 9 विधायकों) में से 730 (721 सांसद, 9 विधायकों) ने मतदान किया।


विडियों समाचार