बच्चों की गंभीर बीमारियों का होगा उपचार: डॉ त्यागी

- सहारनपुर में पत्रकारों को जानकारी देते डा. निरपेक्ष त्यागी।
सहारनपुर। जनपद के प्रमुख पीडियाट्रिक सर्जन डा0 निरपेक्ष त्यागी ने जटिल एवं दुलर्भ बीमारी मालरोटेशन से ग्रसित 14 दिन के नवजात शिशु का सफल आपरेशन कर उसका जीवन बचा कर चिकित्सा जगत में इतिहास रच दिया।
आज डॉक्टर निरपेक्ष त्यागी एवं डॉक्टर स्मृति त्यागी ने संयुक्त रूप से जीपीओ रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि जनपद ही नहीं सहारनपुर मण्डल के प्रथम पीडियाट्रिक सर्जन डा. निरपेक्ष त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत् 11 मार्च ग्राम काजी बाला (कोलागढ़) सहारनपुर निवासी विकास कुमार की पत्नी ने एक बालक को जन्म दिया था। जन्म लेने के बाद से नवजात शिशु हरे-पीले रंग की उल्टिया कर रहा था। उपचार हेतू नवजात शिशु को उसके माता पिता ने बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश शर्मा के नर्सिंग होम में जेडसीयू में भर्ती कर दिया। 10 दिन तक बच्चे की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया उल्टे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। 21 मार्च 2025 को नवजात बालक के माता पिता ने बच्चों के सर्जन डा. निरपेक्ष त्यागी को बच्चे को दिखाया। बच्चे की आवश्यक जांच करके डा. त्यागी ने बताया कि यह बालक जटिल एवं दुर्लभ बीमारी मालरोट से ग्रस्ति है। इस बीमारी से बच्चे के पेट के अन्दर आंतों की स्थिति उलटी हो गयी है तथा आंतें आपस में उलझ गयी हैं जिसका उपचार केवल आपरेशन से संभव है। आंतें उलझने एवं घूमने की स्थिति कई बार इतनी गंभीर हो जाती है कि पीड़ित का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। डा0 त्यागी ने बताया कि अक्सर इस बीमारी के दौरान आंतों में खून का प्रवाह जाने की वजह से आंतें सड़ जाती है। बच्चे के माता पिता को तत्काल बच्चे के पेट का आपरेशन कराने की सलाह दी गयी। डा. निरपेक्ष त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा भी अनेक जटिल बीमारिया हैं जो किसी भी बच्चे में जन्मजात होती है जिनका उपचार अब संभव है। इस अवसर पर बालेश्वर त्यागी भी उपस्थित रहे