लोकप्रिय राजनीतिज्ञ थे डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी: स्वतंत्र देव

लोकप्रिय राजनीतिज्ञ थे डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी: स्वतंत्र देव
  • सहारनपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

सहारनपुर [24CN]। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक लोकप्रिय नेता थे जिनका सम्मान बेंगाल से लेकर कश्मीर तक पूरे देश में है। आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम में डॉ मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्र की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन जब शेख अब्दुल्ला और जवाहर लाल नेहरू मिलकर अलग राष्ट्र का दर्जा कश्मीर को देने लगे तो उन्हें बर्दाश्त नही हुआ ।

डॉ मुखर्जी को कश्मीर के लिए वीसा व्यवस्था, परमिट व्यवस्था, अलग झंडा और अलग प्रधानमंत्री स्वीकार नही था और उंन्होने इसके विरोध के लिए आंदोलन का मार्ग चुना। कार्यकर्ताओ के साथ उंन्होने कश्मीर के लिए मार्च किया जिसमे देश के गौरव अटल जी सचिव के रूप मे उनके साथ रहे। इस दौरान सहारनपुर स्टेशन पर उनको एक संत का पत्र मिला जिसमे लिखा था नेहरू और अब्दुल्ला कोई बड़ा षडयंत्र रच सकते हैं परन्तु उंन्होने इसकी परवाह नही की। 23 जून 1953 को हमारे शेर की कश्मीर में शहादत हुई जिसमें कांग्रेस ने आंदोलन को कुचलने के लिए पूरी भूमिका थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बागडोर संभाली और जनसंघ को आगे बढाया और यह यात्रा राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओ के साथ निरन्तर बढ़ती रही। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटल को साथ लेकर आगे बढ़े, जनसंघ फिर जनसंघ से भाजपा और एक समय आया जब हमारे प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री बने और उनके समय में देश ने 4 लेन सड़के और सीसी सड़के देखी। उनके समय में पोखरण परमाणु परीक्षण हुआ और देश ने पहली बार गरीब और आम आदमी की चिंता करने वाली सरकार देखी। उसके बाद एक चाय बेचने वाला, गरीब परिवार से आये एक आदमी को बागडोर सौंपी गई जिसे देश की जनता ने भरपूर समर्थन दिया और वह देश के प्रधानमंत्री बने।

आज का नौजवान जातिवाद, परिवारवादऔर क्षेत्रवाद की बात नही करता बल्कि राष्ट्रवाद की बात करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल चुका है अब कोई भ्रष्टाचारी नही बचेगा, पहले भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री बना दिय्या जाता था। गरीब माई को मकान चाहिए जो कि मोदी योगी सरकार दे रही है। फ्री राशन, मुफ्त भोजन, मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड यह सब गरीबो को बिना भेदभाव दिया जा रहा है। आज भाजपा नेतृत्व राष्ट्रवादी, गरीब हितेषी और जनकल्याणकारी है।

आज सहारनपुर से 3 घण्टे में दिल्ली पहुंच जाते है, सड़को का नेटवर्क इतना सुदृढ हो गया है। 8 साल में मोदी ने 1 मिनट भी छुट्टी नहीं की… भीमराव अंबेडकर को पंच तीर्थ की घोषणा, संविधान दिवस की घोषणा इस सरकार ने किया। कांवडिय़ों पर पुष्प वर्षा योगी जी की सरकार ने किया। पहले शाम ढलते बेटियों को उठा लिया जाता था आज आधी रात को भी छेडऩे की हिम्मत किसी की नही है पूरे प्रदेश में कानून का राज है। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पौधरोपण कर पौधरोपण अभियान का आरंभ किया ।

भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, लोनिवि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुम्बर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, बूथ महामंत्री विपिन रोहिला, राजपाल सिंह जुडड़ा, पूर्व विधायक महावीर राणा, पार्षद गीता चौहान, हकीकत मण्डल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, गौरव गर्ग सहित अनेक नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष उज्ज्वल गुप्ता ने की।