शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की उपस्थिति और उपलब्धि गौरवपूर्ण: डा0 नवाज देवबंदी

- जुवेरिया उस्मानी ने किया देवबन्द का नाम रोशन।
देवबंद [24CN]: देवबंद की होनहार छात्रा जुवेरिया उस्मानी ने जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी देहली से फार्मेसी में शोध करते हुए विशेष उपलब्धि हासिल की। उनके शोध को देहली के साथ-साथ अमेरिका से प्रकाशित पत्रिका बायोमेडिसिन एंड फार्मकाथेरोप्य ने भी विशेष स्थान लेख के रूप में दिया है।
हमदर्द के पूर्व एडवरटाइजिंग मैनेजर मरहूम मखमूर उस्मानी की पौत्री और प्रसिद्ध चिकित्सक तलत उस्मानी की बेटी जुवेरिया उस्मानी जमिया हमदर्द देहली से शिक्षा प्राप्ति के पश्चात पेड़ों से मिलने वाली औषधियों पर शोध कर रहीं हैं। उनके शोध का विषय है कि किस प्रकार पौधों की मदद से मानव शरीर से संक्रमण दूर किया जा सकता है जुवेरिया की इस उपलब्धि पर जमिया हमदर्द ने भी सम्मानित किया है। जुवेरिया की इस सफलता पर डॉक्टर नवाज देवबंदी ने कहा है की यह गर्व का विषय है कि युवा पीढ़ी में शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की उपस्थिति और उपलब्धि गौरवपूर्ण है। सय्यद वजाहत शाह, खालिद उस्मानी, मुफ्ती आरिफ, कारी वासिफ,खुर्शीद अहमद सिद्दीकी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुऐ बधाई दी।