डा.महताब आजाद को मिला साहित्य रत्न सम्मान 2022
- महताब आजाद
देवबंद [24CN]: नगर के युवा लेखक व कवि महताब आजाद को साहित्यिक संस्था मेरठ साहित्यिक काव्य सरगम द्वारा ’साहित्य रत्न सम्मान 2022’ से नवाजा गया।
डा. महताब आजाद ने बताया बाबा भीमराव अंबेडकर पर ऑनलाइन आयोजित काव्य गोष्ठी में शामिल होने पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। महताब आजाद को सम्मान मिलने पर संस्था का दिल से आभार जताया और कहा कि इस तरह के सम्मान साहित्यकारों का मनोबल बढ़ाते हैं।
डा0 महताब आजाद की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता, मा.मुमताज अहमद, विनोद निराश, आलोक तनेजा, ओमवीर सिंह, समीर चैधरी, गौरव सिंघल, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी, अब्दुल्ला उस्मानी, अरविंद सिंघल, विजेंद्र वर्मा, मा.शमीम किरतपुरी, दिलशाद खुशतर, डा.दिवाकर गर्ग, मशरुर ठेकेदार, चैधरी ओमपाल, डा.शिबली इकबाल, तनवीर अजमल, नज्म उस्मानी, डा.नदीम शाद, अरशद सिद्दीकी, लकी वर्मा, आजम साबरी, सुहैल अकमल, सूरज तिवारी, सलीम ख्वाजा, इकराम अंसारी, सुहैल देवबंदी, डा.नदीम सलीम, नबी हसन, पुनित गर्ग, जाहिद देवबंदी आदि ने बधाई देते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
