डा0 महताब आजाद को मिला हिंदी सेवी सम्मान 2021
देवबंद [24CN]: साहित्यिक संस्थाओ द्वारा आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में शामिल होने पर राष्ट्रीय आंचलिक संस्थान, साल्हावास (हरियाणा) द्वारा हिंदी सेवी सम्मान 2021 और महारा हरियाणा मीन मंच हरियाणा द्वारा काव्य सौरभ सम्मान 2021 से कवि महताब आजाद को सम्मान से नवाजा गया।
डा0 महताब आजाद ने सम्मान मिलने पर संस्था का आभार जताते हुए कहां कि लिखने से हौसला बढता है इस प्रकार का सम्मान एक नई ऊर्जा प्रदान करता है। डा0 महताब आजाद को सम्मान मिलने पर लेखकों, साहित्यकारों ने हर्ष जताया। हर्ष जताने वालो में पत्रकार अशोक गुप्ता, मा. मुमताज अहमद, ओमवीर सिंह, कमल देवबंदी, अलीहसन सागर, मसरूर ठेकेदार, मा0 शमीम किरतरपुरी, दिलशाद खुशतर, अरशद सिदिदकी, डा शिबली इकबाल, तनवीर अजमल, इकराम अंसारी ,सूरज तिवारी, सुहैल अकमल आदि शामिल रहे।