shobhit University Gangoh
 

डा. महेंद्र सैनी पुन: जिलाध्यक्ष व पुनीत त्यागी बने महानगर अध्यक्ष

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने एक बार पुन: डा. महेंद्र सैनी पर विश्वास जताते हुए उन्हें भाजपा का सहारनपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि सहारनपुर में राकेश जैन के स्थान पर पुनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष बनाकर संगठन की कमान सौंपी है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के दौरान सहारनपुर जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन को हटाकर उनके स्थान पर नए चेहरों को लाने की चर्चाएं गूंज रही थी। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने सहारनपुर में दो दिन डेरा डालकर जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के चयन के बारे में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ इन दोनों पदों के दावेदारों से भी मुलाकात कर फीडबैक लिया था तथा अपनी रिपोर्ट भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सौंप दी थी।

जिलाध्यक्ष पद के लिए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास व संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी के खास सिपहसालार व पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा व लोनिव राज्यमंत्री के नजदीकी यशवंत राणा को जिलाध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। जबकि महानगर में स्थानीय निकाय संयोजक शीतल विश्नोई, किशोर शर्मा व अरूण गुप्ता को प्रबल दावेदार माना जा रहा था परंतु इन सब चर्चाओं व अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिलाध्यक्ष पद की कमान एक बार पुन: डा. महेंद्र सैनी को सौंप दी है। जबकि महानगर अध्यक्ष पद पर तमाम कयासों के विपरीत पुनीत त्यागी को सौंपी गई है जिसके चलते भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष बनने का ख्वाब देखने वाले दावेदारों को करारा झटका लगा है।

Jamia Tibbia