डॉक्टर हिमांशु गुप्ता बने आईडीए के प्रेसिडेंट डॉ हरमनप्रीत सचिव
- सहारनपुर में आईडीए के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन सहारनपुर इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए डा. हिमांश गुप्ता को अध्यक्ष एव डा. हरमनप्रीत को सचिव नियुक्त किया गया है। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्याकरिणी का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें डॉ. हिमांशु गुप्ता अध्यक्ष, डॉ. हरमनप्रीत सिंह सचिव, डॉ. रमनदीप सिंह सचिव नियुक्त किए गए।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर भी बल दिया गया। इस दौरान सदस्यों ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीक और जन-जागरूकता को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। बैठक में डॉक्टर अमित त्यागी, डॉक्टर आयुष धवन, डॉक्टर ऋषभ , डॉक्टर भरत, डॉक्टर अमित मिगलानी, डॉक्टर भरत ग्रोवर, डाक्टर अंकित यादव, डॉक्टर शैलजा, डॉक्टर आशीष जैन, डॉक्टर अनुशील, डॉक्टर मोहित सिंघल, डॉक्टर मोहित कपूर, डॉक्टर गागनदीप कौर, डॉक्टर अनुप्रिया, डॉक्टर प्रवेश सैनी, डॉक्टर प्रशांत कपिल, डॉक्टर विजय वर्मा, डॉक्टर सुधीर तोमर, डॉक्टर हितेश,डॉक्टर अक्रम, डॉक्टर वैशाली जैन, डॉक्टर दीपांकर मौजूद रहे। बैठक का संचालन डॉक्टर पंकज खन्नाा, डा. मनप्रीत बत्रा व डा. विक्रांत ने किया।
