
मेरठ प्रान्त के संयोजक बने डॉ गौकरण दत्त शर्मा
- सहारनपुर में भारत-भारती सामाजिक संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर। देहरादून स्थित एक होटल सभागार में भारत भारती सामाजिक संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लेखक, कवि, चिंतक, विचारक डॉक्टर गौकरण दत्त शर्मा को मेरठ प्रांत का संयोजक मनोनीत किया गया। वहीं पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज, मेरठ को सह-संयोजक व रामवीर राहगीर को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
डॉक्टर गोकर्ण दत्त शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले, संगठन महामंत्री विवेकानंद व उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी रोशन लाल और सह प्रभारी राजकुमार उपाध्याय की मौजूदगी में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके आलावा अन्य स्थानों के भी मनोनयन किये गए। उन्होंने बताया कि भारत भारती संस्था एक सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों को समर्पित संस्था है जिसका उद्देश्य एक ही शहर में संपूर्ण भारत का दर्शन कराना है जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों के लोग जो एक ही शहर में रहते हैं। उनको प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक, धार्मिक समन्वय स्थापित, एक दूसरे के रीति-रिवाजों को जानना, संस्कृति का मेल-मिलाप विलाप कराना और देश की एकता-अखंडता के लिए काम करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी वह उसका बड़ी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे।
