shobhit University Gangoh
 

दर्जनों युवाओं ने की भाकियू की सदस्यता ग्रहण

दर्जनों युवाओं ने की भाकियू की सदस्यता ग्रहण
  • सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने कहा कि भाकियू किसानों का एकमात्र ऐसा अराजनीतिक संगठन है जो किसानों के हित में मजबूती के साथ संघर्ष करने का काम करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाकियू को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान आज यहां दिल्ली रोड स्थित मवीकलां में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने भाकियू के किसान हित में किए जा रहे आंदोलन व संघर्ष को देखते हुए भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। चौ. मैनपाल सिंह ने कहा कि भाकियू के संघर्ष का लम्बा इतिहास रहा है। समय-समय पर भाकियू ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के प्रति संघर्ष कर उनका समाधान कराने का काम किया है। युवा सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार, जिलाध्यक्ष चौ. चरणसिंह, जिला महासचिव अशोक चौधरी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेवाराम ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Jamia Tibbia