दर्जनों ग्राम प्रधानों ने थामा भाजपा का दामन

दर्जनों ग्राम प्रधानों ने थामा भाजपा का दामन
  • सहारनपुर में भाजपा में शामिल होने की घोषणा करते वर्तमान व पूर्व प्रधान।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी डी. के. शर्मा व जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में बलियाखेड़ी विकास खंड के दर्जनों वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधानों ने अपने साथियों के साथ बसपा छोड़कर भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर ली।

स्थानीय मल्हीपुर रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी डी. के. शर्मा, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी व क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम के समक्ष मल्हीपुर के प्रधान धर्मसिंह, मुबारिकपुर के ग्राम प्रधान भंवर सिंह, पूर्व प्रधान श्रवण कुमार एडवोकेट, मोहम्मदपुर बहलोलपुर के प्रधान पंकज कुमार, पिंजौरा के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह व महेंद्र प्रधान, बुद्धप्रकाश मल्हीपुर व सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी सेवाराम भारती ने सैंकड़ों साथियों के साथ भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी डी. के शर्मा व जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकारों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों व चलाई जा रही योजनाओं से प्रभावित होकर सर्वसमाज के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं जिसके दम पर विधानसभा चुनाव में भाजपा पुन: अपनी सरकार बनाएगी।

क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज के हितों की पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म व जाति के विकास के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को पूरा मान-सम्मान देने का काम किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक किशोर भारती, सहसंयोजक विपुल नल्हेड़ा गुर्जर, डा. पवन सवई, बिजेंद्र चौधरी, ओमपाल पांचाल, रमेश गांगुली, सतपाल, राव जाहिद, गुलशेर, आशीष धीमान, विपिन भारती आदि मौजूद रहे।