सपा-बसपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

सपा-बसपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
  • सहारनपुर में कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत करते राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद।

सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक इमरान मसूद के समक्ष देवबंद विधानसभा क्षेत्र के सपा तथा बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक इमरान मसूद के आवास पर देवबंद विधानसभा क्षेत्र के सपा व बसपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलीम अंसारी व नसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की जिनका पूर्व विधायक इमरान मसूद ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस के हाथों ही देश व प्रदेश सुरक्षित है। इसलिए सर्वसमाज के लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को रिकार्ड मतों से जिताने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर जाति व धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा को केवल पूंजीपतियों की चिंता है।

इस दौरान कलीम अंसारी, नसीम अंसारी, शाहनवाज मलिक, नसीर मलिक, वसीम मलिक, गुलशेर मलिक, अखलाक मलिक, तनवीर मलिक, इस्तखार मलिक, जावेद अंसारी, शमशाद हासमी व डा. फारूख ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में वसीम चौधरी, भूरा अहमद गौर एडवोकेट, राहत खलील, रियाज महमूद, माज नबी, मियां बबलू जैदी, कलीम चौधरी, नबील उस्मानी, अरमान चौधरी, शहनशा कुरैशी, गुलजार अहमद, शहजाद इदरीशी, राहिल सैफी, बसारत अंसारी, अमन सैफी, उस्मान बेलड़ा, राव फारूख, विशाल मेहरा, विशु पंडित आदि मौजूद रहे।