ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया मैसेज, कहा- होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका….

ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया मैसेज, कहा- होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका….

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान करते हुए कहा कि हम ईरान के साथ अगले दो हफ्ते तक सीजफायर करते हैं. उन्होंने शर्त रखते हुए कहा कि इसके लिए ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी हटानी होगी और जहाजों को सुरक्षित निकालना होगा. यह ऐलान करने के बाद ट्रंप ने ईरान को नया मैसेज दिया है.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों के ट्रैफिक से निपटने में ईरान की मदद करेगा. दरअसल युद्ध की शुरुआत के बाद से ही ईरान ने होर्मुज में नाकेबंदी कर दी थी और सभी जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी, हालांकि बाद में ईरान ने क्लीयर कर दिया था कि उसके मित्र राष्ट्रों के लिए होर्मुज हमेशा खुला है, लेकिन दुश्मन देशों के लिए होर्मुज पूरी तरह बंद है.

ट्रंप ने दी ईरान को बड़ी राहत

इसके साथ ही यूएस प्रेसिडेंट ने ईरान को बड़ी राहत दी है. उन्होंने तेहरान को बड़ी झूठ देते हुए कहा कि अब ईरान युद्ध में क्षतिग्रस्त हुए अपने बुनियादी ढांचों का फिर से निर्माण शुरू कर सकता है. इस युद्ध में इजरायल और अमेरिका ने भारी बमबारी की, जिसमें तेहरान और कौम जैसे बड़े शहरों में भारी तबाही मची. अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े ब्रिज को भी उड़ा दिया था. इसके अलावा यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूल और अस्पतालों पर भी अमेरिका-इजरायल ने बम बरसाए थे. हालांकि अब ट्रंप के इस ऐलान से ईरान को बड़ी राहत मिली है.

होर्मुज टैक्स से निर्माण कार्य करेगा ईरान

ईरान जल्द से जल्द अपने ध्वस्त हुए ढांचों का पुनर्निमाण करना चाहता है. उसने सीजफायर की शर्तों में एक शर्त ये भी रखी थी कि वो होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों-तेल टैंकरों से टोल वसूलेगा, जिसका इस्तेमाल पुनर्निमाण कार्यो में करेगा. हालांकि इससे पहले ईरान की मांग रही थी कि अमेरिका-इजरायल उसे हर्जाना दे ताकि वो निर्माण कार्य कर सके.

ईरान ने क्या रखीं 10 शर्तें?

-आक्रामकता खत्म करना
-होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा नियंत्रण जारी रहे
-यूरेनियम इनरिचमेंट को स्वीकार करना
-सभी प्रतिबंध हटाए जाएं
-सभी द्वितीयक प्रतिबंध भी हटाए जाएं
– UNSC के सभी प्रस्तावों को रद्द करना
-IAEA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को रद्द करना
-ईरान को मुआवजा देना
-क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी
– लेबनान के वीर इस्लामी प्रतिरोध सहित सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति

ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का ऐलान करते हुए कहा कि ईरान पर हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित करने पर सहमत हूं. यह एक द्विपक्षीय सीजफायर होगा. उन्होंने पाकिस्तान और शहबाज-मुनीर का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खोलने पर सहमत है. ट्रंप ने कहा, ‘मैं ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और हमें विश्वास है कि यह बातचीत के लिए एक व्यवहार्य आधार है. अतीत के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है.’


Leave a Reply