शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में संवैधानिक अधिकारों पर डॉक्यूमेंट्री और व्याख्यान श्रृंखला आयोजित

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में संवैधानिक अधिकारों पर डॉक्यूमेंट्री और व्याख्यान श्रृंखला आयोजित

गंगोह  [24CN]।  शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग द्वारा 25 सितम्बर 2025 से प्रारंभ कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम की श्रृंखला में 24 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक सामाजिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं संवैधानिक अधिकारों पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री एवं व्याख्यान श्रृंखला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमे विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

24 अक्टूबर 2025 से प्रारम्भ होने वाले इस कार्यक्रम में अनेक गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमे  24 अक्टूबर 2025: “सोशल मीडिया का उपयोग एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। एवं 25 अक्टूबर 2025 “भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में वीरांगना महिलाएँ” विषय पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू और अन्य वीरांगनाओं के योगदान को रेखांकित किया गया। वहीं  27 अक्टूबर 2025 में  “महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता” विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ, जिसमें महिला आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गई। 28 अक्टूबर में “भारतीय कामकाजी महिलाओं के पक्ष में उपलब्ध कानून” विषय पर व्याख्यान में कार्यस्थल पर महिला अधिकारों और कानूनी सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डाला गया तथा 29 अक्टूबर 2025: “घरेलू हिंसा के विरुद्ध उपलब्ध विधिक प्रावधान” विषय पर व्याख्यान में घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के अंतर्गत उपलब्ध कानूनी सहायता और संरक्षण उपायों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम श्रृंखला की सराहना करते हुए माननीय कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को सशक्त बनाते हैं। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश पांडे (सहायक प्राध्यापक) द्वारा किया गया तथा यह कार्यक्रम प्रो.(डॉ.) गुंजन अग्रवाल (कार्यक्रम नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।