चिकित्सकों ने की रोगियों के नेत्रों की जांच

चिकित्सकों ने की रोगियों के नेत्रों की जांच
  • सहारनपुर में बजाज शुगर मिल में नेत्र जांच शिविर का रिबन काटकर शुभारम्भ करते अतिथिगण।

सहारनपुर। गन्ना विभाग के सहयोग से बजाज शुगर मिल में लगाए गए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 103 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें उचित परामर्श के साथ दवाई भी प्रदान की गई। गागनोली स्थित बजाज शुगर मिल में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार व यूनिट हेड हरविश मलिक ने किया।

उन्होंने कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे अधिक महत्वपूर्ण अंग है। आंखों से ही हरेक चीज को देख पाते हैं, बिना आंखों के जिंदगी की कल्पना करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी आंखों को धूप, धूल, मिट्टी तथा तेज रोशनी वाले मोबाइल स्क्रिन से बचाते हुए समय-समय पर इनकी जांच कराते रहना चाहिए। इस दौरान गन्ना विभाग के हेड अनिल चौहान, अखिल राठी, देवेंद्र कुमार, डा. जुनैद आलम, राजकुमार राठौर, सुरेंद्र सिंह, महेश्वर शर्मा, डा. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।