आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने गरीब मरीजों को बांटे कम्बल

आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने गरीब मरीजों को बांटे कम्बल
  • सहारनपुर में जिला चिकित्सालय में मरीजों को कम्बल वितरित करते चिकित्सक।

सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने जनपद में पड़ रही शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते जिला अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों व उनके परिजनों को कम्बल वितरित किए। उत्तर भारत में पिछले दस दिनों से चल रही शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने अध्यक्ष डा. कलीम अहमद के नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों व उनके परिजनों को कम्बल वितरित किए।

इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डा. कलीम अहमद ने कहा कि चिकित्सक समुदाय हमेशा गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए समय-समय पर आगे आता रहा है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर हो या नि:शुल्क दवा वितरण अथवा कोई अन्य कार्य हो, भविष्य में भी सभी चिकित्सक अपना सहयोग करते रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मांगलिक ने आईएमए से जुड़े चिकित्सकों के सेवाभाव की सराहना की तथा चिकित्सकों को अपने संस्थानों में भी गरीब मरीजों की मदद करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. रमेश चंद्रा, जिला महिला अस्पताल अधीक्षिता डा. इंदिरा सिंह, डा. संजय यादव, डा. अखिल टंडन, डा. कुणाल जैन, डा. सौम्य जैन, डा. प्रवीण शर्मा, डा. शशिकांत सैनी, डा. अंकुर उपाध्याय, डा. सत्यानंद साथी, डा. महेश ग्रोवर, डा. पूनम मखीजा, डा. राजेश शर्मा, डा. अमरजीत पोपली, डा.महेश चंद्रा, डा. संदीप गर्ग, डा. सुषाष सहगल, डा. मंदीप सिंह, डा. अनुपम यादव, डा. मोहन पांडेय, डा. अनुपम मलिक, डा. योगेश, डा. राहुल सिंह, डा. मनु कपिल, डा. रिक्की चौधरी, डा. अनंत अग्रवाल, डा. उदयराज, डा. प्रवीण मित्तल, डा. रवि ठक्कर, डा. हरेंद्र आदि मौजूद रहे।