आवश्यकता से अधिक प्रयोग न करें पृथ्वी के संसाधनों का: नगर मैजिस्ट्रेट

आवश्यकता से अधिक प्रयोग न करें पृथ्वी के संसाधनों का: नगर मैजिस्ट्रेट
  • सहारनपुर में जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते नगर मैजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह।

सहारनपुर। जागरूक महिला संस्था परचम के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर हमारी शक्ति हमारा ग्रह के थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रमुख शिक्षण संस्था एसएएम इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह कैलेंडर की सिर्फ एक तिथि मात्र नहीं है, यह पूरे संसार को याद दिलाने का आह्वान है कि वह पृथ्वी के संसाधनों का प्रयोग आवश्यकता से अधिक न करें और सामूहिक प्रयास से हम स्थिति तंत्र और जैव विविधता को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग कम करें।

माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष व तरुण भारत संघ के सदस्य रजनीश चैहान ने कहा कि हमारे पर्यावरण के प्रति लापरवाही और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन ने भूमि को बंजर कर दिया है। एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता ने कहा कि जिस तरह मनुष्य ने पेड़ को काटकर हरियाली को खत्म किया है, उसे वापस लाना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। एनसीसी के चीफ कमांडर ब्रिजेश पुंडीर ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देकर पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर  कुदसिया अंजुम अंजुम ने कहा कि जिस पृथ्वी को बनने में करोड़ों वर्ष लगे उसे हमने कुछ ही दशकों में बर्बाद कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से बोतल बंद पानी न खरीदने एवं पॉलीथिन का बहिष्कार करने का बाजार में कपड़े का थैला ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को कार्यक्रम अध्यक्ष पर्यावरणविद् विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान महाराज सिंह कॉलेज प्रोफेसर एस. के. उपाध्याय, साजदा शाहिद, राजबीर सिंह यादव, योगाचार्य डी. एस. राणा, मुनव्वर, सीमा, बुशरा, फरजाना शेख आदि मौजूद रहे।