चिकित्सकों की सलाह के बगैर न दें नशीली दवा: लवकुश

चिकित्सकों की सलाह के बगैर न दें नशीली दवा: लवकुश
  • सहारनपुर में दवा विक्रेताओं की बैठक को सम्बोधित करते डीआई लवकुश।

गंगोह। औषधि निरीक्षक लवकुश ने मेडिकल स्टोर संचालकों से मामूली स्वार्थ के चलते चिकित्सकों की सलाह के बिना नशीली दवा व महंगे दामों पर गैर ब्रांडेड दवा न बेचने की सलाह देते हुए अपील की कि वे किसी के जीवन से खिलवाड़ न करे अन्यथा कानून कठोर कदम उठाने को मजबूर होगा।

औषधि निरीक्षक लवकुश कस्बा गंगोह में मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने दवाओं की कीमत से कहीं ज्यादा दाम प्रिंट करवाकर वसूलने की बात पर कहा कि रिसर्च कराने में खर्च करने वाली कम्पनियों के दामों को प्रतिबंधित करने में मजबूरी जताई। इस दौरान साप्ताहिक बंदी व फुटकर स्टोरों को राहत दिलाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम को गोपाल मक्कड़, प्रदीप लूथरा, सुशील त्यागी, हरीश सडाना, प्रवेश भारद्वाज व सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुभाष शर्मा एवं संचालन विनोद सैनी व विवेक गर्ग ने किया। इस दौरान विशाल गोयल, रजनीश कौशल, निखिल शर्मा, संजय शर्मा आदि मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।