डीएम व एसएसपी ने किया थाने का निरीक्षण, सुनीं फरियाद

- सहारनपुर में थाना गागलहेड़ी में अभिलेखों का अवलोकन करते एसएसपी।
गागलहेड़ी। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने थाना गागलहेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा आज सुबह थाना गागलहेड़ी पहुंचे जहां उन्होंने थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क व कम्प्यूटर कक्ष में पहुंचकर जानकारी हासिल की। इसी कड़ी में दोनों अधिकारियों ने थाना मैस व थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने थाना फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को सुना तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।