डीएम व एसएसपी ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण
- सहारनपुर में रामपुर मनिहारान कोतवाली का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी।
सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने रामपुर मनिहारान कोतवाली का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि जनपद में आज सभी थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया था जिसके चलते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने रामपुर मनिहारान कोतवाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन बैरकों व विवेचना कक्षों का निरीक्षण किया। इसके अलावा डीएम व एसएसपी ने मुख्य अभिलेखों, मालखाना, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर सम्बंधितों को समुचित दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी व डीएम ने कोतवाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।
