डीएम और एसएसपी ने देवबंद उपकारागार का किया औचक निरीक्षण

- डीएम और एसएसपी ने शनिवार को देवबंद उपकारागार पहुंच बंदियों की बैरक का औचक निरीक्षण किया। जिसके चलते जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।
देवबंद [24CN] : शनिवार को देवबंद पहुंचे जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह और एसएसपी एसएसपी ने सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित देवबंद उप कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता भी गंभीरता के साथ चैक कराई गई। इसके बाद डीएम ने उप कारागार के रिकॉर्ड का निरीक्षण भी किया और बंधुओं से एक-एक करके वार्ता भी की। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को बंदियों की सभी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के दिशा निर्देश जारी किए। एसएसपी ने जेल प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्ती को भी चेक किया।
दोनों अधिकारी उप कारागार के अंदर करीब एक घंटा रहे। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार सिंह, सीओ रजनीश उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी आदि रहे। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों औचक निरीक्षण के चलते जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा अधिकारियों के जेल से जाने के बाद जेल प्रशासन ने चैन की सांस ली।हालांकि निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर से कोई भी आपत्ति होने के बाद भी नहीं मिली।