धूमधाम के साथ मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम

धूमधाम के साथ मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम
  • सहारनपुर में पंजाबी एकता समिति के दीपावली मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। पंजाबी एकता समिति के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पंजाबी एकता दीपावली मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीपावली की धुन के साथ दीप जलाकर शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात महामंत्री राजीव फुटेला ने समिति द्वारा किए गए जनसेवा के कार्यों के बारे में जानकार दी। जबकि कोषाध्यक्ष अरूण अरोड़ा व अनिल गगनेजा द्वारा वित्तीय वर्ष का लेखाजोखा पेश किया गया।

समिति के अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने बताया कि दिसम्बर माह में समिति द्वारा हिंद की चादर श्री गुरू तेगबहादुर के शहीदी पर्व पर गोष्ठी का आयोजन तथा जनवरी माह में लोहड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संभाल परिवार के अध्यक्ष स. सुपनीत सिंह ने कहा कि संभाल परिवार व पंजाबी एकता समिति पंजाबियत को कायम रखने का कार्य कर रही है। पंजाबी हित व सर्वसमाज के कुछ कार्य संभाल परिवार तथा कुछ कार्य पंजाबी एकता समिति कर रही है। उन्होंने ेकहा कि दोनों संस्थाएं सभी पंजाबी पर्व मनाकर बच्चों को पंजाबी सिखाकर व इतिहास बताकर पंजाबियत को जिंदा रखने का काम कर रही है।

इस दौरान मुख्य संयोजक विवेक चावला, चेयरमैन एस. सी. सपरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत अरोड़ा, अनिल गिल्होत्रा, बॉबी अनेजा, डा. दीपक ठक्क्कर, गुरजीत मल्होत्रा, सतीश कक्कड़, भानू परूथी, सन्नी परूथी, बब्बू, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।