shobhit University Gangoh
 

Diwali 2020: लोगों ने धूमधाम से मनाई दीवाली, प्रतिबंध के बाद भी जमकर फोड़े पटाखे

Diwali 2020: लोगों ने धूमधाम से मनाई दीवाली, प्रतिबंध के बाद भी जमकर फोड़े पटाखे

नई दिल्‍ली, एएनआइ। देश के अलग-अलग हिस्‍सों में शनिवार को दीवाली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने  दीये और दीपक जलाए। इस मौके पर इंडिया गेट और राजपथ को रोशनी से जगमग किया गया। इस मौके पर रोशनी से सराबोर नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन हुआ। देश के कर्इ हिस्‍सों में प्रतिबंध के बाद भी लोग पटाखे छोड़ते नजर आए। एनजीटी द्वारा पटाखा बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद भी दिल्‍ली-एनसीआर में दीपावली की रात जमकर लोगों ने पटाखे चलाए। पटाखों की बिक्री से लेकर चलाने तक में प्रशासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ी। हालांकि, पुलिस ने प्रतिबंध पटाखे की बिक्री पर नोएडा में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

तेलंगाना के हैदराबाद में लोगों ने पटाखे फोड़कर दीवाली का जश्न मनाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य में शनिवार को पटाखे फोड़ने के लिए 2 घंटे का समय ( रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ) दिया गया है।

दीवाली के मौके पर रोशनी और दीयों से हजरत निज़ामुद्दीन औलिया दरगाह को सजाया गया। दरगाह कमेटी के पीरज़ादा अल्तमश निज़ामी ने कहा कि ग़ैर-मुस्लिम भी हजरत महबूब-ए-इलाही के अनुयायी हैं और अपने त्योहारों पर यहां आते हैं। वे दीये भी जलाते हैं। दरगाहें सभी के लिए मंच हैं।

बन्दी छोड़ दिवस के अवसर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया। मिट्टी के दीए भी जलाए गए।

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना  महामारी के बीच दीवाली मनाते नजर आए। एक स्‍थानीय शख्‍स प्रशांत ने कहा कि इस साल समारोह कुछ अलग हैं। हम चाहते हैं कि महामारी जल्द से जल्द खत्म हो ताकि हम अगले साल दीवाली को भव्य तरीके से मना सकें।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दीवाली के मौके पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने निवास पर ‘काली पूजा’ में हिस्सा लिया।

Jamia Tibbia