मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

सहारनपुर । जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी।

बैठक में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु में कमी लाये जाने के दृष्टिगत यथावश्यक उपायों के सम्बन्ध में बिन्दुवार विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालनार्थ की गयी कार्यवाही एवं प्रगति की समीक्षा की गयी। उनके द्वारा मुख्य रूप से स्कूली वाहनों के सम्बन्ध में अभियानात्मक कार्यवाही करने हेतु पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया तथा शिक्षा विभाग को भी अण्डर ऐज वाहन चलाने इत्यादि के सम्बन्ध में अपने स्तर से कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। यह भी निर्देश दिये गये कि नाबालिग द्वार वाहन चलाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अभिभावकों के विरूद्ध भी विधिक कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ परिवहन एवं पुलिस विभाग को वाहन चालकों के लाईसेंस निलम्बन के सम्बन्ध में ओर अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

श्री मनीष बंसल ने समस्त स्टेक होल्डर्स विभागों द्वारा मार्ग पर घटित दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में दुर्घटना के कारकों का विशलेषण करते हुए उनका निवारण किये जाने हेतु विवरण आगमी बैठक में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। साथ ही मार्ग पर होने वाली सडक दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में समस्त स्टेक होल्डर्स विभागों को मार्ग पर यथावश्यक अल्पाकलिक व दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराये जाने के साथ-साथ तेज गति से वाहन संचालन के सम्बन्ध में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस क्रम में जनपद सहारनपुर के नागल क्षेत्र में एन०एच० पर फुट ओवरब्रिज बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किये जाने एवं जनपद मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा पर फलाईओवर बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के लिए सम्बन्धित सडक निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया गया। जिससे सडक दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लायी जा सके।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले गुडसेमेरेटियन के सम्बन्ध में ए०डी० हेल्थ सहारनपुर को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना में पीडित व्यक्ति को अस्पताल पहुचाने वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में निर्धारित प्रारूप (एजेक्जर-ए) को पूर्ण रूप से भरवाया जाना सुनिश्चित करते हुए सम्बन्धित पुलिस थानें से भी सत्यापन कराया जाए। जिससे राहवीर योजना तथा दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार हेतु कैश लेस स्कीम के सम्बन्ध में यथावश्यक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराते हुए सफल क्रियान्वयन कराया जा सके।

बैठक में समस्त स्टेक होल्डर्स विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ परिवहन विभाग से सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री मनोज कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सहारनपुर श्री एम0पी0सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मुजफ्फरनगर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन शामली एवं यात्री मालकर अधिकारी सहारनपुर उपस्थित रहें।


Leave a Reply