मंडल स्तरीय वृहद पशु आरोग्य मेला सम्पन्न

मंडल स्तरीय वृहद पशु आरोग्य मेला सम्पन्न
  • सहारनपुर में गौ पूजन कर वृहद पशु आरोग्य मेले का शुभारम्भ करते अतिथिगण एवं कार्यक्रम को सम्बोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह।

सहारनपुर। किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा तीतरो स्थित मंडी समिति मैदान में मंडल स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेलाध्शिविर का आयोजन किया गया।

मेले का शुभारंभ विधायक चैधरी किरत सिंह एवं सदस्य विधान परिषद व पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह द्वारा गौ पूजन के साथ किया गया। पशुपालन विभाग के मंडलीय अपर निदेशक डॉ. मेघश्याम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. के.के. नागर, डॉ. सुबोध गोयल तथा उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारियों ने अतिथियों एवं पशुपालकों का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उन्नत देशी नस्लों के संवर्धन और आधुनिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया। मेले का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर पशुपालन, कृषि, गन्ना, मत्स्य विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, विभिन्न बैंक, दुग्ध संघ, नेडा, बाएफ तथा दवा कंपनियों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं का प्रदर्शन किया और पशुपालकों को जागरूक किया। मेले में 5000 से अधिक पशुओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें बड़े एवं छोटे पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। पशुओं की सामान्य जांच, ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड परीक्षण, बांझपन उपचार तथा एफएमडी टीकाकरण जैसी सेवाएं विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गईं।

मंडलीय अपर निदेशक डॉ. मेघश्याम एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. एम.पी. सिंह ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गाय एवं भैंसों में उच्च गुणवत्ता वाले सीमन से निःशुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा पशुपालकों के द्वार पर उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चैधरी मांगेराम, चैधरी सतपाल सिंह, बिरसैन, योगेश कुमार एवं देवराज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply