14 व 15 मार्च को मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का होगा आयोजन

सहारनपुर [24CN]। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र कम्पनीबाग के प्रांगण मंे 14 व 15 मार्च, 2023 को मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 मार्च को मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 द्वारा किया जायेगा।

संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र श्री सुरेश कुमार ने बताया कि पुरस्कार वितरण 15 मार्च, 2023 को जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शनी में स्थानीय नागरिक व्यक्तिगत प्रविष्टि के लिए 13 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक प्रदर्शनी पर पहुंचकर एंट्री करा सकते है। प्रदर्शनी स्थानीय नागरिकों के लिए 14 मार्च को अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक एवं 15 मार्च 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक खुली रहेगी।


विडियों समाचार