मंडलायुक्त कार्यालय व पैरामाउंट कॉलोनी सबसे स्वच्छ

मंडलायुक्त कार्यालय व पैरामाउंट कॉलोनी सबसे स्वच्छ
  • सहारनपुर में स्वच्छता चैम्पियन प्रमाण पत्र प्रदान करते सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व अन्य।

सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के सिटीजन इंगेजमेंट के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा आज नगर निगम द्वारा की गयी। राजकीय कार्यालयों की श्रेणी में मण्डलायुक्त कार्यालय, होटल श्रेणी में पंजाब होटल, रेजिडेंशियल वेल्फयर सोसायटी की श्रेणी में पैरामाउंट कॉलोनी तथा हॉस्पिल श्रेणी में एसबीडी जिला चिकित्सालय को प्रथम घोषित किया गया।

पुरस्कारों की घोषणा नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने की। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को नगर निगम में आयोजित एक सादे समारोह में पुरस्कार भी वितरित किये गए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के सिटीजन इंगेजमेंट के अंतर्गत स्वच्छता तथा अन्य विशेषताओं की दृष्टि से विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए गठित समितियों की अनुशंसा के आधार पर राजकीय कार्यालयों की श्रेणी में मण्डलायुक्त कार्यालय को प्रथम, कलक्ट्रेट को द्वितीय तथा विकास प्राधिकरण को तृतीय घोषित किया गया।

रेजीडेंसियल वेल्फयेर सोसायटी की श्रेणी में पैरामाउंट को प्रथम, भगवती कॉलोनी को द्वितीय तथा आजाद कॉलोनी को तृतीय, होटल श्रेणी में होटल पंजाब को प्रथम, ओएसिस को द्वितीय तथा के आर प्लाजा को तृतीय, हॉस्पिटल श्रेणी में एसबीडी हॉस्पिटल को प्रथम, तारावती को द्वितीय तथा संतोष हॉस्पिटल लिंक रोड को तृतीय, स्कूल कॉलेज श्रेणी में राजकीय महिला इंटर कॉलेज को प्रथम, जैन इंटर कॉलेज को द्वितीय तथा सरस्वती विहार स्कूल को तृतीय, मार्केट श्रेणी में हिरण मारान को प्रथम, रेलवे रोड को द्वितीय तथा नेहरु मार्केट को तृतीय घोषित किया गया। इसके अलावा मूवी कम्पटीशन में मयंक पाण्डेय को प्रथम, मौ. अर्श को द्वितीय तथा मदन भारती को तृतीय, जिंगल कम्पटीशन में करन चौहान को प्रथम, सोनू धीमान को द्वितीय, जुबेर अहमद को तृतीय और मुजफ्फर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

मोराल कम्पटीशन में शाहिद हुसैन को प्रथम, असलम को द्वितीय, प्रवीन मल्होत्रा को तृतीय और जहांगीर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जबकि स्ट्रीट प्ले कम्पटीशन में मदन भारती ग्रुप को प्रथम, मानसी ग्रुप को द्वितीय और करन ग्रुप को तृतीय घोषित किया गया। मूवी, मोराल, जिंगल व स्ट्रीट प्ले सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा स्वच्छता चौंपियनों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम तथा साहित्यकार व सहारनपुर के स्वच्छता एंबेसडर डॉ.वीरेन्द्र आजम ने प्रदान किये। सहायक नगरायुक्त ने बताया कि कॉलेज, रेजिडेंशियल, मार्केट, हॉस्पिटल व ड्राइंग कम्पटीशन आदि के विजेताओं को पुरस्कार एक भव्य समारोह में दिए जायेंगे।