मण्डलायुक्त ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डलायुक्त ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

सहारनपुर [24CN]। मण्डलायुक्त डॉ. लोकेश एम. द्वारा जी0एस0टी0 कार्यालय सभागार में जनपद के विभिन्न व्यापार मण्डलों के पदाधिकारियों के साथ जीएसटी बिजली, नगर निगम, कानून व्यवस्था की समस्याओं के संबंध में बैठक की गयी। बैठक में व्यापारियों एवं अधिकारियों से चर्चा कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

बैठक में एडिश्नल कमिश्नर जी0एस0टी0 मुख्य अभियन्ता विद्युत, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।