मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जताया आक्रोश

- सहारनपुर में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त लोकेश एम.।
छुटमलपुर [24CN]। मंडलायुक्त लोकेश एम ने एनएचएआई द्वारा गणेशपुर से आगे निर्मित कराए जा रहे एलिवेटिड पुल का निरीक्षण कर प्रत्येक दशा में कार्य को अक्टूबर 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त डा. लोकेश एम. ने एनएचएआई द्वारा गणेशपुर से आगे निर्माण कराए जा रहे एलिवेटिड पुल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि एनएचएआई द्वारा कराए जा रहे एलिवेटिड पुल का उत्तर प्रदेश राज्य में 16.10 किलोमीटर की दूरी है।
निरीक्षण के दौरान डा. लोकेश एम. ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या-2570-2571/ 2022 सिटीजन्स ऑफ ग्रीन दून बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एंड अदर्स में पारित किए गए आदेश के क्रम में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा उन्हें ओवरसाइट कमेटी में सदस्य नियुक्त किय गया है। इसके क्रम में उनके द्वारा एनएचएआई तथा वन विभाग के मध्य जो विवाद चल रहा था। उसका समाधान करा दिया गया है।
मंडलायुक्त ने मौके पर कार्य की धीमी प्रगति के सम्बंध में उपस्थित अधिकारियों को कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बरसात अधिक होने के कारण एवं वन नियमों के कारण रात्रि में काम करना प्रतिबंधित होने के कारण कार्य की धीमी गति है।
मंडलायुक्त डा. लोकेश एम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में कार्य को अक्टूबर 2023 तक हर हालत में पूर्ण कर लिया जाए। तत्पश्चात मंडलायुक्त ने मोहंड से आगे लोहे के पुल का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था तथा ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा आगमी 30 अक्टूबर तक काम पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद वह दोबारा निरीक्षण करेंगे।